फतेहपुर ,06 जून(आरएनएस)। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बडऩपुर में शनिवार की सुबह घरेलू कलह से तंग आकर 35 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर जंगल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
जानकारी के अनुसार बडऩपुर गांव निवासी संतोष के पुत्र प्रमोद ने शनिवार की सुबह गांव के बाहर जंगल जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद मौके पर ही अचेत हो गया। गांव के कुछ लोग जानवर चराते हुए पहुंचे तो अचेक प्रमोद को देख परिजनों को जानकारी दी। घर वालों ने मौके पर पहुंच सरकारी एंबुंलेस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

