फतेहपुर ,06 जून(आरएनएस)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव निवासी किशनपाल का 30 वर्षीय पुत्र महेन्द्र शुक्रवार की शाम बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी बिलंदा के समीप अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। उधर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हडिय़ा पल्लहा गांव निवासी प्यारेलाल का 45 वर्षीय पुत्र दयाशंकर शुक्रवार की शाम खेत से साइकिल से घर आ रहा था। जब वह गांव के करीब पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

