जौनपुर 7 जून (आरएनएस )। मछलीशहर कोतवाली चेत्र के सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक सराययुसुफ गांव ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से वापस लौट रहा था तभी परसुपुर गांव स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सारययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा 32 वर्षीय सर्वेश उर्फ अंकुर उनके घर आया था। क रात वह रात में अपने पिता के पास झूसी प्रयागराज बाइक से जा रहा था।देर रात जब वह रायबरेली हाइवे पर स्थित परसुपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा जिससे युवक घायल होकर गिर गया। वाहन घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक दम तोड़ चुका था।शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर लौट आईं। रविवार को पिता उदयराज यादव निवासी थाना फतनपुर गांव कमासिन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक प्रयागराज किला में सर्विस करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

