जौनपुर 7 जून (आरएनएस ) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) जमा करने की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है । विभिन्न लोक विधाओं यथा लोकगीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल एवं नाटक दल सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) सूचना विभाग की वेबसाइट पदवितउंजपवद.नच.हवअ.पद से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र सूचना निदेशालय के गीत एवं नाट्य प्रभाग से कार्यदिवसों में भी प्राप्त किया जा सकता है। दल निर्धारित आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख संलग्न कर 30 जून तक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, 16 पार्क रोड, लखनऊ-226001 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

