जौनपुर 7 जून (आरएनएस ) । जिले के में 8 से 10 जून तक आयोजित होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 56,880 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन और परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन में कोई परेशानी न होने के निर्देश दिए थे। इसके बाद रोडवेज विभाग ने एक विशेष कार्ययोजना तैयार की है। यह योजना रविवार शाम 5 बजे से 10 जून की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस कार्ययोजना के तहत रोडवेज प्रशासन ने प्रत्येक रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परीक्षा अवधि के दौरान प्रमुख रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

