जौनपुर 7 जून (आरएनएस )पुलिस ने सोशल मीडिया पर भय और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ श्ऑपरेशन वज्रपातश् चलाया है। इस अभियान के तहत जिले में 56 आपराधिक गैंग और उनके 423 सदस्यों को चिन्हित किया गया है। पुलिस ने 10 मामले दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान जनपद जौनपुर में 1 जून से 5 जून तक पांच दिनों के लिए चलाया गया। अभियान के दौरान, 44 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, 126 अभियुक्तों के विरुद्ध 110 जी, 6 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और 90 अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक पाबंदी की कार्रवाई की गई है।इन गैंगों के काम करने का तरीका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील, फोटो और वीडियो अपलोड कर अपना प्रभाव और भय प्रदर्शित करना है। वे अवैध असलहों और हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में दहशत का माहौल पैदा करते हैं। ये गैंग गुंडागर्दी, दबंगई और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं, अक्सर मारपीट, धमकी और शांति भंग जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

