जौनपुर 7 जून (आरएनएस )। सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में जिले के मेधावी छात्रों ने प्रतिभा चयन प्रतियोगिता हिस्सा लिया। जीके प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया 30 छात्रों की लिस्ट रैंक सिस्टम के आधार पर बनाई गई, प्रथम पुरस्कार साइकिल,सिद्धार्थ शेखर यादव कलावती अवध नारायण इंटर कालेज बेलवा ने जीता । द्वितीय पुरस्कार दिव्यांशु पाल सुभाष इण्टर कालेज कटवार , छात्राएं तृतीय आदिती तिवारी,चतुर्थ श्रृष्टि गुप्ता ने पुरस्कार जीती कुल 30 पुरस्कार वितरित किए गए इससे छात्रों का कंपटीशन वाला हौसला बढ़ा है और निश्चित ही छात्र सफलता की राह पर भविष्य में अच्छा कदम बढ़ाएंगे इस प्रोग्राम के मुख्य आयोजक विकास यादव, आदमपुर और विकास बिन्द रहे जिन्होंने अपने धन खर्च कर इस प्रतियोगिता में छात्रों का हौसला बढ़ाया अतिथियों में विद्यालय प्राचार्य सहित मुख्य अतिथि जज सिंह अन्ना, अवधेश कुमार यादव, उमेश चन्द्र यादव, संन्तोष कुमार सिंह, छात्र व अभिावाक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

