जौनपुर 7 जून (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह और राज बहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी एवं संयुक्त महामंत्री अमित सिंह शामिल रहे। वार्ता के दौरान शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री का ध्यान सर्वोच्च न्यायालय के एक हालिया आदेश की ओर आकर्षित किया, जिससे लंबे समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे टेट प्रभावित शिक्षकों के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन कार्यरत शिक्षकों के लंबे सेवा अनुभव को आधार मानते हुए, उन्हें वेटेज दिया जाए और एक विशेष विभागीय टेट परीक्षा आयोजित कर उनकी सेवाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया जाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

