जौनपुर 7 जून (आरएनएस )। जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में दो होनहारों ने जिले का नाम रौषसन किया। मयंक सिंह ने जहां ऑल इंडिया रैंक 4088 रैक प्राप्त किया वही अभिनय सिंह ने 4634 रैक हासिल किया । सुरेरी क्षेत्र के सिठुपुर गांव निवासी मेधावी छात्र अभिनव सिंह ने 4634 रैक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद पहली बार रविवार सुबह गांव पहुंचे अभिनव सिंह का परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अभिनव के पिता दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह, जो श्री सहदेव इंटर कॉलेज, भोड़ा में अध्यापक ने बताया कि अभिनव शुरू से ही पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर, अनुशासित और मेहनती रहे हैं। उनकी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा जयपुरिया स्कूल, बाबतपुर से हुई है। उन्होंने कहा कि नियमित अध्ययन, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम के बल पर अभिनव ने यह सफलता हासिल की है। पुत्र की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है।इसी प्रकार बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बबुरीगांव, बिलौना कला निवासी मयंक सिंह ने मात्र 17 वर्ष की आयु में 4088 रैक प्राप्त की है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।मयंक सिंह के पिता चंद्रशेखर सिंह पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता निधि सिंह गृहिणी हैं। मयंक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद जौनपुर के परमानंदपुर उमरपुर स्थित अपने ननिहाल में रहकर लगातार मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सफलता के बाद मीडिया से बातचीत में मयंक सिंह ने बताया कि उनकी सफलता का सबसे बड़ा मंत्र कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और भगवान पर अटूट विश्वास रहा है। लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा फूल-मालाओं से लादकर सम्मानित किया। गांव के युवाओं और छात्रों ने भी मयंक की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

