जौनपुर 7 जून (आरएनएस )। नगर के वाजिदपुर स्थित अपना दल (एस) पार्टी कार्यालय में रविवार को पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्रों पर मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री शिवनाथ पटेल ने तथा संचालन श्री उदयभान पटेल ने किया। जिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का राष्ट्रीय सचिव श्री पप्पू माली ने माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अपना दल (एस) ने मिशन 2027 की तैयारियां अभी से बूथ स्तर तक प्रारंभ कर दी हैं। आगामी 15 जून को सुल्तानपुर जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्षों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश के प्रत्येक जिले में आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया जा सके।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को यह ध्यान रखना होगा कि विधानसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं। विशिष्ट अतिथि गेहकरन पटेल ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर ऐसा वातावरण बनाना है जिससे मिशन 2027 में श्रीमती अनुप्रिया पटेल को उत्तर प्रदेश की राजनीति में मजबूत नेतृत्व प्रदान किया जा सके।अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर की कम से कम तीन विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त कर संगठन को और मजबूत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।बैठक में अनिल जायसवाल, विनोद यादव, मानसिंह पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल, हरीराम वर्मा, सुरेश प्रजापति, जयप्रकाश पटेल, डॉ. नरेन्द्र बहादुर पटेल, उदयभान पटेल, आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

