-चार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
गोसाईंगंज-अयोध्या 7जून (आरएनएस)। गोसाईंगंज नगर पंचायत में इलाकाई विधायक अभयसिंह व चेयरमैन डा. विजयलक्ष्मी जायसवाल ने चार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। िवधायक ने कहाकि प्रदेश की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है।इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होगी।चेयरमैन डा0विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहाकि कस्बे के सर्वांगीण विकास के लिए उनका सतत प्रयास जारी है।गोसाईंगंज नगर पंचायत को और विकसित करने के लिए तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं का आगामी दिनो में शिलान्यास कराया जाएगा।इस अवसर पर पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा पड़ाव स्थल महादेवा घाट के सौंदर्यीकरण का जंहा शिलान्यास भी हुआ वंही कस्बे के तमाम वार्डो में नाली,इंटरलॉकिंग,दिलासीगंज श्मशान घाट पर निर्मित शवदाह गृह, शौचालय, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट, कूड़ागाड़ी व टैंकर का लोकार्पण किया गया।नगर पंचायत प्रशासन ने नगर पंचायत के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई। उक्त अवसर पर कस्बे के तमाम लोग,सभासदगण व पंचायतकर्मी मौजूद रहे। उक्त अवसर पर कन्हैयालाल त्रिपाठी,संजय पराग, शिवकुमार यादव, शिवपूजन सिंह,हनुमान प्रसाद, उत्कर्ष शेखर जायसवाल, उमेश सिंह, विजय सोनी,जय प्रकाश साहू,सर्वेश मोनू, देशराज चौधरी, संजय सिंह, मौसमी किन्नर, दीपक गुप्ता, सभी सभासदगण व पंचायतकर्मी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

