अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ,भव्य एवं नव्य परिसर के लक्ष्यगत चल रही 30 दिवसीय स्वच्छता उत्प्रेरक वृहद कार्यशाला के अंतर्गत रविवार को न्यू टीचर्स कॉलोनी आवासीय परिसर में सफाई कार्य बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुई। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के स्वच्छता विषयक दूरगामी सोच एवं स्वच्छ परिसर- सुंदर परिसर के उद्देश्य को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय आवासीय परिसर में लगभग 70 स्वच्छ कर्मी, गैर शैक्षणिक कर्मचारी, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । सफाई कार्यशाला में समस्त स्वच्छ कर्मियों द्वारा न्यू टीचर्स कॉलोनी के मुख्य द्वार, टाइप 3 के आवास एवं टाइप 4 के आवास को गहनता के साथ स्वच्छ किया गया, जिससे परिसर अपने आकर्षक स्वरूप को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ा। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता उत्प्रेरक चल रही कार्यशाला के अंतर्गत दिनांक 8 जून को अहिल्याबाई महिला छात्रावास तथा उत्तर पुस्तिका भवन, आवासीय परिसर में गहन स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें लोगों से स्वैच्छिक रूप से और ज्यादा प्रतिभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन किया जाएगा, ताकि हम अपने परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बना सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

