-एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में उभरते अवसर व चुनौतियाँ विषय पर हुआ व्याख्यान
अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट में उभरते अवसर और चुनौतियाँ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कृषि प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में आधुनिक कृषि और प्रबंधन के अंतर्संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक कृषि अब एक बड़े उद्योग का रूप ले रही है। एग्री-बिजनेस के क्षेत्र में सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और एग्रो-स्टार्टअप्स के रूप में युवाओं के लिए रोजगार के असीमित अवसर मौजूद हैं। डॉ. सिंह ने कृषि में एआई, ड्रोन तकनीक और डेटा एनालिटिक्स के बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया, जो फसलों की उत्पादकता बढ़ाने और नुकसान को कम करने में सहायक हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे ऐसे बिजनेस मॉडल पर काम करें जो न केवल मुनाफे पर केंद्रित हों, बल्कि पर्यावरण और किसानों के आर्थिक उत्थान में भी मददगार साबित हों। इस अवसर पर प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा आदि , बड़ी संख्या में शोधार्थी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

