-संघ के द्वितीय सर संघचालक पुण्यतिथि पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर श्गुरुजीश् की पुण्यतिथि पर संघ के कार्यकर्ता स्वयंसेवक ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया है। जिला कार्यवाह वेदप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य श्गुरुजीश् की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। परम पूज्य गुरुजी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त वैचारिक आधार दिया और सेवा को राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ ने राष्ट्रजीवन के हर क्षेत्र में जनजागरण किया और राष्ट्रीय चेतना को नई ऊंचाई दी। सामाजिक एकता, अखंडता और आत्मगौरव को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। स्वदेशी और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
जिला सामाजिक सद्भभाव प्रमुख सीतासरन सिंह ने अपने संबोधन में कहाष्मां भारती की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण अर्पित कर देने वाले राष्ट्र के रत्न, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! गुरुजी ने राष्ट्रहित हेतु समर्पित भाव से कार्य करने वाले स्वयंसेवकों की एक ऐसी मालिका तैयार की, जो आज राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ समाज के हर क्षेत्र में सक्रिय है जिला पर्यावरण प्रमुख धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहाष्मानव स्वयं पर अनुशासन के कठोरतम बंधन तब बड़े आनंद से स्वीकार करता है, जब उसे यह अनुभूति होती है कि उसके द्वारा कोई महान कार्य होने जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रद्धेय माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजीÓ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशरू नमन। राष्ट्र को सर्वोपरि मानने वाले पूज्य गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, तपस्या और नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। ऐसे महान राष्ट्रऋषि का जीवन सदैव हमें देशसेवा और संस्कारों के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।ष् अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला संयोजक श्रीप्रकाश पाठक ने कहा मां भारती के परम उपासक गुरुजी ने अपने तपस्वी जीवन, प्रखर वैचारिक चेतना तथा अद्वितीय संगठनात्मक कौशल के माध्यम से राष्ट्र-आराधना की अमर संस्कृति का राष्ट्रव्यापी विस्तार किया। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अद्वितीय दृष्टिकोण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का विचार तथा सामाजिक समरसता के लिए समर्पित उनका ध्येयनिष्ठ जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्रृंगी ऋषि आश्रम शेरवाघाट गोसाईगंज अयोध्या परिसर में दर्जनों छायादार पौधे लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम आश्रम के मुख्य पुजारी ,शिवकुमार सिंह उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद कपिल देव उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद संदीप सिंह मंडल प्रमुख, राम विभूति सिंह, उग्रसेन सिंह आकाश सिंह योगेश्वर सिंह मार्ग प्रमुख आदि कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

