अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। ऑनलाइन लेनदेन के दो पीडि़तों के बैंक खातों में जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कुल तीन लाख 74 हजार 948 रुपए की धनराशि वापस कराई है। प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम मो अरशद ने बताया कि साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर दर्ज शिकायत जांच और कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को मिली थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना जानकारी आवेदक के खाते से तीन लाख 36 हजार 948 रुपये खाते से कट जाने और एक आवेदक के यूपीआई के माध्यम से 38 हजार रुपये कट जाने के मामले में रकम होल्ड करवा वापस कराई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल,संदेश या लिंक पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

