लखनऊ 7 जून (आरएनएस ) थाना दुबग्गा क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई है, जिसमें उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिकरौरी निवासी सुनील यादव पुत्र स्व. रणधीर सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, की मृत्यु के संबंध में थाना दुबग्गा पर डेथ मेमो एवं परिजनों की सूचना प्राप्त हुई। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 की शाम लगभग 7 बजे सुनील यादव ने अपने घर के कमरे में छत पर लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था।परिजनों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दूसरे रास्ते से कमरे में प्रवेश किया गया, जहां युवक फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर एम्बुलेंस की सहायता से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई जितेन्द्र सिंह उर्फ विक्की यादव द्वारा थाना दुबग्गा में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मृतक नशे का आदी था और संभवत: नशे की अवस्था में उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

