-दिलीप कुमार कोरी बने सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष
अयोध्या 7 जून (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिलीप कुमार कोरी को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का मिल्कीपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पासी ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विद्या भूषण पासी ने कहा कि दिलीप कुमार कोरी पार्टी के युवा, कर्मठ और संघर्षशील नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अनुसूचित जाति समाज के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज सबसे अधिक उत्पीडऩ और उपेक्षा का सामना कर रहा है, जिसका जवाब जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर देगी।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार कोरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा पीडि़त, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. के.पी. चौधरी, राकेश कुमार, सुनील कुमार, पुनीत कुमार, सत्या सिंह, विजय सिंह, आकाश चौधरी, बाबूल विश्वकर्मा, अखंड प्रताप सिंह, शिवा यादव, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

