लखनऊ 7 जून (आरएनएस ): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त रह सकता है जब सभी स्तंभ अपनी-अपनी भूमिका का निष्पक्षता और स्वतंत्रता के साथ निर्वहन करें।कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का माध्यम है। पत्रकार समाज को जागरूक करने, जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की कलम में अपार शक्ति है। यदि सरकार जनहित के कार्यों में कहीं कमी छोड़ती है तो पत्रकार उसे सामने लाते हैं और अच्छे कार्यों को जनता तक पहुंचाने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है और ‘वन नेशन-वन इलेक्शनÓ की अवधारणा संसाधनों की बचत एवं विकास की गति को और तेज करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रक्षा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्रों में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।उप मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। पत्रकारिता को तथ्यों, निष्पक्षता और राष्ट्रहित के मूल्यों के साथ आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की समर्थक है और पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।इस अवसर पर एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र शर्मा, कुलपति प्रो. आशु रानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

