यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्टीरियलऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश वर्चुअल बैठक संपन्न
8 से 11 जून तक काली पट्टी बांधकर पूरे प्रदेश में होगा विरोध प्रदर्शन
बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 12 जून 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रारम्भिक विरोध प्रदर्शन के तहत पूरे प्रदेश के लिपिक सम्बर्गीय कर्मचारी 8 से 11 जून के मध्य काली पट्टी बांधकर अपने कार्यालयों में कार्य करेंगे। उक्त जानकारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष भी निजी व्यय के स्थानांतरण नहीं हुए थे। इस वर्ष भी 12 दिन लखनऊ में निदेशालय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के बावजूद एक भी स्थानांतरण आदेश निर्गत नहीं किए गए। इसके लिए दोषी अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही कराई जाए तथा निजी ब्यय के स्थानांतरण कराया जाए।
उन्होंने बताया कि प्रधान सहायक के लगभग 195 पद, प्रशासनिक अधिकारी के 57 पद वर्तमान में रिक्त हैं। रिक्त पदों को तत्काल पदोन्नति के माध्यम से भरवाने की कार्रवाई करायी जाए। कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर तत्काल प्रदेश में पदोन्नतियां कराई जाए। शासन स्तर पर लंम्बीत 24 सुत्रीय एवं निदेशालय स्तर पर लंबित 22 सूत्रीय मांग पत्रों पर 5 माह से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद अभी तक एक भी प्रकरण का निस्तारण न करने वाले दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाए।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व संचालन प्रांतीय कोषाध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा किया गया। बैठक को विवेक यादव प्रांतीय अध्यक्ष, ओंकारनाथ प्रांतीय उपाध्यक्ष, राजेश चंद्र श्रीवास्तव महामंत्री, मोहम्मद नाजिम प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, पूर्व प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल ल्यूक, नवनीत पाठक मंडलीय सचिव मेरठ, निवर्तमान मडलीय सचिव बस्ती राजेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में मंडलीय सचिव गोरखपुर विजय कुमार यादव, मंडलीय सचिव प्रयागराज रत्नेश कुमार पांडेय, मंडलीय सचिव वाराणसी महर्षि राज, मंडलीय सचिव बस्ती रमाकांत, मंडलीय सचिव सहारनपुर श्री नितिन कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

