फतेहपुर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने अपनी सगी जेठानी पर नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। साथ साथ आरोप यह भी है कि उस वीडियो को लोगों को भेजकर साजिशन बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में देवरानी जेठानी के आपसी रिश्तों में आयी दरार के एक मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जहां पर एक देवरानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया, कि बीते 18 मई दिन सोमवार को को वह अपने घर में नहा रही थी। इस बीच जेठानी आतिका बानो पत्नी मो0 रफीक ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। और रंजिशन लोगों को भेजकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की। जब लोगों द्वारा उसे इस वीडियो की जानकारी हुई। इस बाबत जब अपनी जेठानी से पूछा। तो वह भड़कते हुए गाली गलौज करने लगी। और हाथ पैर तोडऩे के साथ घर बर्बाद करने की धमकी देते हुए अपने मायके चली गई। पीडि़ता ने बताया, कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। रविवार को पीडि़ता ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

