सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। सीएचसी सिरौलीगौसपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। बदोसराय, सैदनपुर और महमूदाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे इन मेलों में कुल 112 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसराय में 45 मरीजों का उपचार किया गया। यहां डॉ. संतोष शुक्ला, एएनएम ज्योति यादव और फार्मासिस्ट त्रिभुवन सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।सैदनपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। डॉ. संजय कुमार गुप्ता और एएनएम सरला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराईं। महमूदाबाद में आयोजित आरोग्य मेले में 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने मरीजों और आम जनता से सावधानी बरतने की अपील की।डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने सलाह दी कि यदि आवश्यक न हो तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने बताया कि इस अवधि में धूप काफी तेज रहती है, जिससे बुखार और जुकाम जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने का भी सुझाव दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

