बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। विकास खंड बनीकोडर क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट पर रविवार को सवर्ण आर्मी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय शामिल हुए। सबसे पहले उन्होंने भिटरिया स्थित छोटी हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सवर्ण समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए संगठित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं है, बल्कि समाज को एक मंच पर लाकर उसकी ताकत को बढ़ाना है। उन्होंने कहा, “कोई व्यक्ति किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो, यदि वह सवर्ण समाज का है तो वह मेरा है और मैं उसका हूं।” उन्होंने सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया।बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल बाजपेई, जिला संयोजक मनोज शुक्ला, जिला महासचिव अमित मिश्रा, करणी सेना के जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह रिंकू, संदीप पाठक, कीर्तिमान पाण्डेय, अनिल मिश्रा, भक्तिमान पांडेय, दीपेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

