टिकैतनगर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस) ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दो दिन पूर्व एक बड़ी पहल हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन बस योजना के तहत दरियाबाद विधानसभा के तराई क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही वर्षों से नियमित सार्वजनिक परिवहन की मांग कर रहे ग्रामीणों को अब सीधे जिला मुख्यालय तक बस की सुविधा मिल सकेगी इस सेवा से तराई सहित अन्य गांवों के लोगों को अब निजी साधनों और महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। क्यों कि इस सेवा में यात्रियों से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा निर्धारित मानक किराया ही लिया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। साथ ही ग्रामीणों ने शुरू हुई इस सेवा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस सेवा रोजाना कस्बा इचौली से शुरू होकर डेरेराजा,पानापुर सरायसैफ सहित कई अन्य गांवों को जोड़ेगी। बड़ी बात यह है रोजाना गांव से शहर जाने वाले कि विद्यार्थियों को अब किसी भी मौसम में शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी साथ ही आवागमन आसान होगा वही स्थानीय व्यापारियों को भी बड़े बाजारों तक बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर परिवहन विभाग ने बस का रूट और जगह जगह रुकने का समय निर्धारित कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र से बस सुबह निर्धारित समय से बाराबंकी के लिए रवाना होगी और शाम को वापस होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

