बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत बीबीपुर के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतिभावान युवा डॉ. सुदेश कुमार पुत्र रामकुमार वर्मा का चयन नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। अपनी जड़ों से जुड़े रहकर और विपरीत परिस्थितियों के बीच अथक परिश्रम के बल पर डॉ. सुदेश ने देश के शीर्ष अकादमिक पटल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस अभूतपूर्व सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव, शुभचिंतकों और जनपद में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
?एक सामान्य कृषक परिवार में जन्मे डॉ. सुदेश के पिता गांव में रहकर पारंपरिक खेती-किसानी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद डॉ. सुदेश की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर से पूरी हुई, जहाँ से उन्होंने कड़े अनुशासन और संस्कारों को आत्मसात किया।
?उल्लेखनीय है कि डॉ. सुदेश कुमार अपनी उत्कृष्ट विद्वता के लिए लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ?डॉ. सुदेश कुमार ने अपनी इस शानदार कामयाबी का श्रेय अपने पूज्य माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन और अपने अनवरत कठिन परिश्रम को दिया है। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस प्रकार की गौरवशाली उपलब्धि हासिल करना न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बाराबंकी और ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा है। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने इसे जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

