टिकैतनगर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस। सड़क चौड़ीकरण कार्य में सड़क के दोनों तरफ जी.से. बी मशीन से खुदाई किए जाने के कारण नगर पंचायत की पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण नगर पंचायत के सैकड़ों घरों की पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय पी.डब्लू डी विभाग द्वारा सड़क के दोनों तरफ सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत के पास टिकैतनगर बदोसराय रोड सड़क के दोनों तरफ पटरी चौडीकरण का कार्य पी. डब्लू. डी द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए जी.से.बी मशीन से खुदाई कराई गई है टिकैतनगर नगर पंचायत के कई वार्ड टिकैतनगर बदोसराय के किनारे स्थित है इन वार्डों की पानी की पाइप लाइन रोड के किनारे से गुजरी है पटरी चौड़ीकरण कार्य में किनारे हुई खुदाई से कई वार्डों की पानी की पाइप लाइन क्षति ग्रस्त हो गई है कई लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सावधानिया नहीं बरती गई जिसके कारण लाइन क्षति ग्रस्त हो गई है। नगर पंचायत ई.ओ शीलू अवस्थी से जब इस सम्बन्ध में बात किया गया उन्होंने बताया पाइप लाइन मरम्मत का कार्य सड़क चौड़ीकरण कार्य के बंद होने पर किया जा सकता है संबंधित विभाग के एक्सियन से बात की गई है। जल्द से जल्द क्षति ग्रस्त हुई पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

