फतेहपुर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। थाना मोहम्मद पुर खाला क्षेत्र में रविवार की भोर पहर बालू लदा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वही खलासी को मामूली चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
घटना थाना मोहम्मद पुर खाला क्षेत्र के गांव रायपुर के पास की बताई जा रही है। जहां पर चालक उबेद पुत्र गुड्डू उम्र (28) वर्ष निवासी मनवा चौकी जिला सीतापुर घाघरा घाट से बालू लादकर कस्बा सिधौली जा रहा था। इस बीच सुबह भोर पहर करीब 3 बजे चालक को नींद की झपकी आने के कारण बालू से लदा ट्रक अचानक पलट गया। जिसमें चालक उबेद ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही गाड़ी की पीछे सीट पर सो रहे खलासी आफताब को मामूली चोटे आई हैं। घटना के बाद तेज आवाज सुनते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 4 घंटे चले बचाओ अभियान में ग्रामीणों की मदद से दबे चालक युवक को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकाल लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित सिंह भदोरिया ने बताया, प्रथम दृष्टया वाहन चालक के नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में ट्रक वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

