फतेहपुर-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। नगर क्षेत्र की रेलवे क्रॉसिंग पर बीते शनिवार की रात एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक का एक पैर कट जाने के बाद रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच पड़ा दर्द से तड़पता रहा। हादसे के बाद रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तो वही आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला गुठवनपुरवा अमित पुत्र पिंटू (28) वर्ष काम करके रेलवे ट्रैक के किनारे पैदल अपने घर जा रहा था। इस बीच बुढ़वल से सीतापुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का बायां पैर ट्रेन से कटकर अलग हो जाने से शरीर का काफी ख़ून बह गया। हादसे की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। तो वही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी मिलते ही रेलवे एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और रेलवे कर्मियों की सहायता से घायल युवक के उपचार को लेकर सीएससी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में कई घंटे चले इलाज के बाद भी युवक को बचाया नहीं जा सका और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

