मसौली-बाराबंकी 7 जून (आरएनएस)। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत देवकलिया में तैनात सफाई कर्मचारी रघुनंदन के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लगभग 44 वर्षीय रघुनंदन अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां एवं दो बेटे छोड़ गए हैं। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में विकासखंड के कर्मचारियों एवं उनके सहयोगियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सचिन बाल्मीकि, चंद लाल, गुड्डू, वेद प्रकाश, संतोष राज, शोभा लाल, शिवा, राकेश, सुरेश चंद्र, कुर्बान, दिलीप, हनुमान, रामकुमार, धर्मेंद्र, राहुल, अनुज, उमेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

