वरिष्ठ अधिवक्ता ने रेल यात्रियों को पिलाया जल
सूरतगंज-बाराबंकी। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र यादव ने रसौली रेलवे स्टेशन पर रविवार को धर्मसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलमेध यज्ञ ठीक उसी तरह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है, जैसे प्राचीन काल में अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा आगे चलता था और उसके पीछे-पीछे समाज में एक धार्मिक व सकारात्मक संदेश जाता था। इस आधुनिक रेलमेध यज्ञ के तहत धर्मसेवक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल और मिष्ठान वितरित कर सेवा का संदेश फैला रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मजागरण के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अमित अवस्थी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों से जनपद के सभी 19 रेलवे स्टेशनों पर इस अनूठे रेलमेध यज्ञ का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इस सेवा कार्य के अवसर पर रसौली रेलवे स्टेशन प्रभारी सर्वेश मौर्य ने उपस्थित सभी प्रमुख धर्मसेवक जिनमें सुरेश चंद्र गौतम, आशीष द्विवेदी, अमरीश यादव, युगल किशोर दीक्षित, देवेंद्र सिंह, बच्चन वर्मा और उमेश रावत का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल यात्रियों की प्यास बुझा रहा है, बल्कि समाज में सेवा भाव और धार्मिक चेतना को भी मजबूत कर रहा
है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

