मेरठ 8 जून (आरएनएस )। सिविल लाइंस के मोहनपुरी में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सौरभ शुक्ला ने बताया कि मोहनपुरी निवासी उत्तम सैनी सूरजकुंड पर एक स्पोटर्स की दुकान में काम करता था। रविवार देर शाम वह घर आया। इसके बाद वह घर के ऊपरी कमरे में चला गया। यहां उसने पंखे से लटककर जान दे दी। काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो स्वजन कमरे में गए।
दरवाजा खटखटाने पर उसने नहीं खोला तो स्वजन ने दरवाजा तोड़ा। उत्तम का शव पंखे से लटका देख पूरे परिवार में कोहराम मच गया। शव नीचे उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

