मेरठ 8 जून (आरएनएस )। टीपीनगर क्षेत्र के मोहकमपुर में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया। इसके बाद खुद को आग लगा ली। युवक की चीख-पुकार सुनकर स्वजन ने आसपास के लोगों संग मिलकर आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार मोहकमपुर निवासी रविंद्र का परिवार संग विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले रविंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। स्वजन ने किसी तरह उसे बचा लिया था। शनिवार को दोबारा से किसी बात को लेकर रविंद्र का स्वजन से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़कर आग लगा ली।
आग से रविंद्र 50 फीसदी झुलस गया। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि रविंद्र को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

