मेरठ 8 जून (आरएनएस ) जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग प्रत्येक महिला के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके विषयों को जमीनी स्तर पर संबोधित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, आयोग “राष्ट्रीय महिला आयोग-आपके द्वार” नामक एक जनसुनवाई का आयोजन कर रहा है। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों का समाधान करना तथा यथासंभव सभी समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।
यह जनसुनवाई 11 जून 2026 को प्रात: 10.00 बजे से मेरठ के विकास भवन सभागार, सिविल लाइन्स मे आयोजित की जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर उपस्थित रहेंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे महिलाओं से संबंधित मुद्दों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

