मेरठ 8 जून (आरएनएस )। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु की माह जून 2026 की मासिक बैठक जिलाधिकारी, महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 15 जून 2026 को (दिन सोमवार दोपहर-01.00 बजे) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी ।
उन्होने जिला सैनिक परिषद कार्यकारिणी मेरठ व जिला सैनिक बन्धु मेरठ के पदेन व गैर सरकारी सदस्यों से उक्त बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है। उन्होने जनपद मेरठ के पूर्व सैनिकों/शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों को सूचित करते हुये बताया कि अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु दिनांक-10 जून 2026 तक अपना प्रार्थना-पत्र कार्यालय की मेल पर या कार्यालय में हस्तगत करा दे। उन्हीं भूतपूर्व सैनिक को बैठक में प्रवेश दिया जायेगा, जिनकी अपनी व्यक्तिगत समस्या है। दिनांक 15 जून 2026 को कार्यालय में पब्लिक डिलिंग नही की जायेगी, केवल बैठक से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्र पर ही विचार किया जायेगा। मेल आई डी- 5ह्यड्डद्वद्ग-ह्वश्चञ्चठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

