सुलतानपुर(आरएनएस )। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा रविवार को गोमती ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जहां 60 युवाओं ने गायत्री परिवार की माता भगवती देवी जी को समर्पित करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ आरए वर्मा, डॉ सुभाष, पल्लवी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन के साथ किया।
डॉ सुभाष ने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा माता भगवती जी को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। डॉ आरए वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है युवाओं को रक्तदान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जिला समन्वयक डॉ सुधाकर सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। रक्तदान प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा आगामी रक्तदाता दिवस के दिन भी एक बड़ा शिविर मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में आयोजित किया जाएगा। रक्तदानियों में कवि पांडेय, राकेश प्रताप सिंह, सरजू वानप्रस्थि, रवि सोनी, अजय, डॉ आशुतोष, डॉ अरुणिमा सिंह, अंकित पाण्डेय, वंदना, गौरव सिंह, डॉ शिवम शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, अम्बरीश कौशल, अनुज, राहुल, बृजेश यादव, मोफीद, डॉ विपिन, सचिन, सौरभ, आर के पांडेय ,विजय कुमार, आदि रहे। मौके पर डॉ एस के गोयल, संदीप सिंह बिट्टू, सच्चिदानंद सिंह, लाल जी वर्मा, गुड्डू सिंह, डॉ पिंकू मिश्रा, प्रदीप कुमार, सतीश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

