-कहा-विकास कार्यों में नहीं आएगी कोई बाधा
गोसाईंगंज-अयोध्या 8 जून (आरएनएस)। नगर पंचायत गोसाईगंज के ईओ पद के रिक्त होने के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भदरसा नगर पंचायत के ईओ विनय कुमार द्विवेदी को गोसाईगंज नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सोमवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। शासन की सभी योजनाओं का लाभ नगरवासियों तक पूर्ववत पहुंचता रहेगा तथा चल रही विकास परियोजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। नवनियुक्त अतिरिक्त प्रभार ईओ विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं एवं प्रशासनिक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा,साथ ही नगर पंचायत कार्यालय में लंबित समस्त प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, जिससे आमजन को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें।वंही नगरवासियों ने नए प्रशासनिक प्रभार से विकास कार्यों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई है। प्रशासनिक स्तर पर कार्य विभाजन एवं आवश्यक फेरबदल के माध्यम से नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की तैयारी भी की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

