आजमगढ़ 8 जून(आर एन एस)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद की डायल 112/क्कक्रङ्क इकाइयाँ आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता, राहत एवं जनसेवा हेतु सतत सक्रिय हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
दिनांक 08.06.2026 को क्कक्रङ्क-8462 को सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर टीम तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर ज्ञात हुआ कि रंजीत कुमार पुत्र शिवपूजन, निवासी जनपद चंदौली अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र (डीएवी कॉलेज, रैदोपुर) जा रहे थे, तभी ग्राम रासेपुर, थाना तरवा क्षेत्रान्तर्गत बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। क्कक्रङ्क-8462 द्वारा बिना किसी विलंब के दोनों घायलों को नजदीकी निजी चिकित्सालय पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया तथा घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को अवगत कराई गई।
चूंकि परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु निर्धारित समय से बाधित हो रहे थे और आगे यात्रा करने में असमर्थ थे, ऐसे में क्कक्रङ्क-5393 एवं क्कक्रङ्क-5385 के त्वरित समन्वय से परीक्षार्थी रंजीत कुमार को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र (डीएवी कॉलेज, रैदोपुर, थाना कोतवाली) तक पहुंचाया गया, जिससे वे समय से परीक्षा में सम्मिलित हो सके।यह कार्रवाई आजमगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं जनहित में की जाने वाली मानवीय पुलिसिंग की उत्कृष्ट मिसाल है, जो आमजन के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

