प्रयागराज 10 जून (आरएनएस)। गोल्डन लायनेस के तत्वावधान में प्रयागराज के सिविल लाइंस में श्री हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।
कार्यक्रम में संस्था के जिला अध्यक्ष श्री एवं श्रीमती मंजू वर्मा तथा संस्था के 60 से 70 सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के पश्चात मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद तथा पूजा की अन्य सामग्री वितरित की गई। भक्तों को संबोधित करते हुए मंजू वर्मा ने कहा कि कलयुग की एकमात्र देवता हनुमान जी हैं और वह कर्मों के हिसाब से फल दिया करते हैं। यदि कोई सच्चे मन से प्रभु की सेवा करें तो उसे निराशा कभी भी हाथ नहीं लगेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

