प्रयागराज 10 जून (आरएनएस। धूमनगंज थाना क्षेत्र में बीकॉम फस्र्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच शुरू की। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से जौनपुर के गौरा बादशाहपुर क्षेत्र के पचेवरा गांव निवासी सृजन राय (19) धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। वह केपी कॉलेज की छात्रा थी। उसके पिता चेन्नई में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
परिजनों ने बताया कि सृजन दो दिन पहले ही घर से प्रयागराज गई थी। मंगलवार रात उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक से संपर्क किया गया। मकान मालिक जब छात्रा के कमरे पहुंचे तो बाहर से देखने पर वह फंदे से लटकी दिखाई दी। सूचना मिलते ही धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजन भी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जांच-पड़ताल के लिए पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

