आजमगढ़ 8 जून(आर एन एस)गंभीरपुर पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंस कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरदहा थाना तहबरपुर को सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे किशनपुर काशीनाथ बाबा बेचन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 7 जून 2026 को गंभीरपुर थाना में तहरीर दिया कि मेरी नाबालिक पुत्री के साथ आशीष कुमार प्रजापति द्वारा बहला, फुसला, भयभीत कर दुष्कर्म किया गया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। दिए गए तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई में जुट गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष कुमार प्रजापति पुत्र हंस कुमार प्रजापति निवासी ग्राम सरदहा थाना तहबरपुर को सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बाबा बेचन मोड़ किशनपुर काशीनाथ से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

