भोपाल 8 जून (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में पहली बार चलती मेट्रो के अंदर लाइव डीजे, डांस, और फिटनेस एक्टिविटीज का आयोजन किया गया।Óजरा हटके इवेंट्सÓ और ‘बॉस लेडी भोपालÓ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेट्रो मूव्स इवेंट में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत ्रढ्ढढ्ढरूस् मेट्रो स्टेशन से हुई, जहां फिटनेस गेम्स और आइस ब्रेकिंग एक्टिविटीज कराई गईं। इसके बाद लोग मेट्रो में सवार हुए और सफर के दौरान डीजे की धुनों पर डांस किया। आयोजकों का कहना है कि मध्यप्रदेश और सेंट्रल इंडिया में चलती मेट्रो के भीतर इस तरह का यह पहला पब्लिक इवेंट है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे बोर्डिंग, रिस्टबैंड वितरण और वाइब चेक से हुई। यहां लोगों के लिए फिटनेस गेम्स आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इवेंट को फिटनेस थीम पर रखा था, इसलिए ज्यादातर एक्टिविटीज भी उसी से जुड़ी रही। पासिंग द पार्सल, बॉल बैलेंस और रिफ्लेक्स गेम्स के विजेताओं को फूड कूपन और दूसरे पुरस्कार दिए गए।
आयोजकों के अनुसार स्टेशन पर गेम्स आयोजित किए गए, जबकि मेट्रो के भीतर केवल डीजे पार्टी रखी गई। शाम 6:30 बजे मेट्रो एम्स स्टेशन से रवाना हुई और सुभाष नगर स्टेशन तक गई। वापसी में भी प्रतिभागियों ने संगीत और मनोरंजन का आनंद लिया। शाम 7:40 बजे ग्रुप फोटोग्राफी और क्लोजिंग सेलिब्रेशन के बाद एम्स मेट्रो स्टेशन पर इवेंट खत्म हुआ।

