मेरठ 9 जून (आरएनएस ) टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड पर स्थित दिनेश विहार कॉलोनी में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने होटल संचालक हरीश कुमार के आवास पर छापा मारा। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम लगभग छह घंटे से होटल संचालक के घर पर मौजूद है और घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
प्रवर्तन निदेशालय यानि श्वष्ठ की टीम मंगलवार सुबह करीब सात बजे तीन गाडिय़ों से शेखपुरा पहुंची। गाडिय़ों से उतरते ही टीम ने एक घर का रुख किया। टीम में शामिल करीब आठ से दस लोग घर के अंदर चले गए जबकि सीआरपीएफ के कुछ जवान अंदर और कुछ गेट पर ही रुक गए।
जानकारी के अनुसार, हरीश कुमार परतापुर बाईपास पर एक होटल संचालित करते हैं और अपने परिवार के साथ दिनेश विहार कॉलोनी में रहते हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को दिन निकलते ही उनके घर पर दस्तक दी।
जमीन धोखाधड़ी का आरोप
सूत्रों के अनुसार, होटल संचालक हरीश कुमार पर नोएडा में करोड़ों की जमीन के सौदों से जुड़े धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह कथित तौर पर फरार चल रहे थे। इसी मामले की जांच के सिलसिले में ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है।
प्रशासन का सहयोग जारी
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कार्रवाई स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं है, और घर के अंदर मौजूद सदस्यों को भी बाहर जाने से रोका गया है।
कॉलोनी में हलचल का माहौल
ईडी की अचानक हुई इस कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल का माहौल है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। ईडी की टीम द्वारा आगे की जांच और पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। इस कार्रवाई से संपत्ति से जुड़े मामलों में धोखाधड़ी करने वाले अन्य लोगों में भी खलबली मचने की आशंका है।
टीपीनगर पुलिस को भी वापस लौटाया
श्वष्ठ के छापे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी एक्टिव हो गई। एसएचओ अरुण मिश्रा भी शेखपुरा पहुंच गए लेकिन वहां मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें भी घर में प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद एसएचओ टीपीनगर भी वहां से वापस लौट गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

