मेरठ 9 जून (आरएनएस )। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढग़ से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चौ0 प्रेमनाथ सिंह के0वी0 इंटर कालेज माछरा, एस0एस0वी0 इंटर कालेज मुरलीपुर, बी0एम0एम0 इंटर कालेज मऊखास सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि एवं नकल से संबंधित प्रयासो को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सभी अधिकारी पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी डयूटी का निवर्हन करें। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढग़ से संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

