मेरठ 9 जून (आरएनएस )। एक महीने पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी ननद मंगलवार को एसएसपी से मिली। जहां उसने अपने पूरे परिवार को निर्दोष बताते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
समर गार्डन निवासी आयशा मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। आयशा ने बताया कि नौ मई को उसके भाई सुएब का अपनी पत्नी हिना के साथ सिलेंडर को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हिना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
हिना की मां ने पंचायत में कोई कार्यवाही न करने की बात कहते हुए शव का दफीना कर दिया था। इसके बाद कुछ दिन पहले अब लोगों के कहने में आकर भाभी हिना की मां रुखसाना ने सुएब सहित उसके पूरे परिवार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। डीएम के आदेश पर एक दिन पहले पुलिस ने कब्र खुदवाते हुए हिना के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आयशा का कहना है कि उसका परिवार हिना की हत्या में शामिल नहीं है। बल्कि उसने खुदकुशी की थी। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के बाद ही कार्यवाही की बात कही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

