जौनपुर 9 जून (आरएनएस ) लाइन बाजार थाना क्षेत्र के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास सोमवार की रात ट्रक की चपेट आने से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना गौराबादशाहपुर कबीरूद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय स्कूटी सवार रमेश कुमार पुत्र रामदुलार अपनी स्कूटी से खरीदारी के लिए शहर की ओर आ रहें थें कि जैसे ही वह प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचें तो सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गएं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरो ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल मौत खबर सुनते ही पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

