जौनपुर 9 जून (आरएनएस )। मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। अमाई गांव निवासी राजेश कुमार सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात उनके पड़ोसी संजीव कुमार सरोज, सूरज कुमार सरोज, यजनारायण सरोज और सोनू गुप्ता पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर मारपीट शुरू हो गई। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

