रुड़की,09 जून(आरएनएस)। जेएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक रामचंद्र शेट ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) की बैठक ली। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाताओं को जागरूक कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में रुड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा और मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और भाजपा, कांग्रेस, बसपा और उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जेएम ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

