कोंडागांव, 10 जून (आरएनएस)। जिले के फरसगांव क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, फरसगांव थाना क्षेत्र के जुगानी कैंप निवासी 65 वर्षीय किसान केशव हलधर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि खेत में फसल अवशेष जलाने के दौरान आग पड़ोसी खेत तक पहुंच गई थी, जिससे वहां लगी मक्का फसल और ड्रिप पाइप को नुकसान हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, नुकसान की भरपाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बन गई थी। इसके बावजूद किसान घटना को लेकर चिंतित और तनावग्रस्त बताए जा रहे थे। सोमवार को उनका शव जंगल में मिला। मौके से जहर का एक डिब्बा भी बरामद किया गया है, जिससे जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

