0 मंत्री परिषद के निर्णय पर जताई प्रसन्नता
0 योगÓ विषय को चिकित्सा शिक्षा विभाग में लाने प्रस्ताव मंजूर
धमतरी, 10 जून (आरएनएस)। मंत्रिपरिषद ने ‘योगÓ विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस निर्णय पर हर्ष जताते हुए योग अभ्यासिका रूचि साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। गौरतला भाई की रुचि साहू लगातार योग को कक्षा के विषय के रूप में स्कूलों में पाठ्यक्रम के रूप में पढऩे की पक्षधर है। पूर्व में मुख्यमंत्री से भेंटकर वे इस संबंध में मांग पत्र भी दे चुकी है।

9 जून को छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक हुई। मंत्रिपरिषद ने ‘योगÓ विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। योग, आयुष प्रणाली का अभिन्न अंग है तथा योग शिक्षा, अनुसंधान और उससे संबंधित गतिविधियां राष्ट्रीय स्तर पर आयुष तंत्र के माध्यम से संचालित होती हैं। विषय की प्रकृति और प्रशासनिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए इसे चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे योग से संबंधित शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान गतिविधियों का बेहतर समन्वय और प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।
0

