0 कर्मचारियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
जशपुरनगर, 10 जून (आरएनएस)। जिला प्रशासन की पहल से शिक्षा विभाग संवर्ग टी एवं ई अंतर्गत लंबे समय से भृत्य के पद पर सेवारत कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत कर्मचारियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार 08 जून 2026 को पदोन्नति आदेश वितरित किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर रोहित व्यास जशपुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देशानुसार निर्धारित समय-सीमा में पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण की गई है। भृत्य संवर्ग के कर्मचारी काफी लंबे समय से पदोन्नति से वंचित थे। संवर्ग टी अंतर्गत 29 एवं संवर्ग ई अंतर्गत कुल 4 पदों पर पदोन्नति की गई है।
पदोन्नति आदेश प्राप्त होने पर पदोन्नत कर्मचारियों में खुशी का माहौल व्याप्त है। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

