डीएमएफ तहत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की हुई समीक्षा
०स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल सहित अन्य सभी कार्यों पर चर्चाकर तैयार की गई कार्ययोजना
सुकमा,10 जून (आरएनएस)। बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास अमित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में शासी परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर, डीएफओ अक्षय भोंसले सहित शासी परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।
शासी परिषद की बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव जिला खनिज संस्थान न्यास मुकुन्द ठाकुर ने वर्ष 2026-27 के सेक्टरवार कार्यों की प्रगति की स्थिति की जानकारी दी। जिसमें उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण उपाय, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण, स्वच्छता आदि तथा अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी शामिल रही।
बैठक में सांसद सहित विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के विकास हेतु सुझाव साझा किया गया। बस्तर सांसद कश्यप ने कहा कि हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, महिला बाल विकास, स्वच्छता के ऊपर विशेष फोकस करते हुए गाइडलाइन के हिसाब से भी इन्हीं के ऊपर ज्यादा खर्च करना है, उसी प्रकार से अनुमोदन भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व में स्वीकृति कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण सभी कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग स्वीकृति हेतु कार्यों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बनाएं। खनिज न्यास की राशि का अच्छे से अच्छा उपयोग हो, जनहित में उपयोग हो। हम सब शासन-प्रशासन मिलकर अच्छा काम करेंगे।
बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने कहा कि जिले में विद्युत्, पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता से राशि खर्च किए जाने आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि डीएमएफ की राशि का नियमानुसार उपयोग कर जिले के विकास कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान जिला खनिज संस्थान न्यास अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक प्रतिवेदन को अनुमोदन हेतु रखा गया। सर्वसहमति से वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया। सांसद कश्यप ने शासी परिषद की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर शासी परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

